
खरीफ सीजन के बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। 1 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक किसानों को 31 हजार 889 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित किया जा चुका है। इसके बावजूद जिले में अभी भी 30 हजार 290 मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है, जिससे किसानों को खाद की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कृषि विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले में कुल 30,290 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। इसमें शामिल हैं:
उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे के अनुसार, 1 अप्रैल से 11 जुलाई तक किसानों को विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का वितरण किया गया। इनमें:
कृषि विभाग ने बताया कि जिले में उर्वरक की नई रैक लगातार पहुंच रही हैं। इसी कारण पर्याप्त वितरण के बाद भी खाद का पर्याप्त स्टॉक बना हुआ है। विभाग का दावा है कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों की मांग के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा और किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं और सहकारी समितियों से ही उर्वरक खरीदें। यदि कहीं कृत्रिम कमी पैदा कर अधिक कीमत वसूली जाती है या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के कारण किसानों को घबराने या जरूरत से ज्यादा उर्वरक खरीदकर भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। विभाग पूरे खरीफ सीजन के दौरान उर्वरक की उपलब्धता और वितरण पर लगातार निगरानी बनाए हुए है
अपनी खबर हमें भेजें – हम उसे दुनिया तक पहुँचाएंगे।
© 2026 Jabalpur Breaking. All rights reserve
No Comments