रांझी में भंडारे के दौरान विवाद, लाठी-डंडों से हमला; कई लोग घायल

रांझी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गंदी बस्ती में मंदिर में चल रहे भंडारे और धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवक लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ वापस पहुंचे और लोगों के साथ मारपीट शुरू कर […]
अमखेरा पेट्रोल पंप पर 5 लीटर की टंकी में 6.5 लीटर पेट्रोल डालने का दावा, पूछने पर ग्राहक से मारपीट का आरोप

अमखेरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राहक का आरोप है कि उसकी 5 लीटर क्षमता वाली टंकी में 6.5 लीटर पेट्रोल डाल दिया गया। जब ग्राहक ने इस पर सवाल किया तो पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। 5 […]
जबलपुर: 10 हजार रुपये की मांग कर मारपीट का आरोप, पिस्टल-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। रांझी थाना पुलिस ने ऑटो चालक से कथित तौर पर 10 हजार रुपये की जबरन मांग करने और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया। मामले में […]
गणेश पंडाल के पास सजी जुए की महफिल पर पुलिस का धावा, 11 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

गणेशोत्सव के बीच जे.पी. मेमोरियल रोड स्थित गणेश पंडाल के पास शटर के अंदर जुए की महफिल सजे होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा […]
जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की मौत, 7वें सेमेस्टर में था ओम; पढ़ाई को लेकर तनाव की आशंका

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। मृतक छात्र की पहचान ओम के रूप में बताई जा रही है, जो कॉलेज में इंजीनियरिंग के 7वें सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र की मौत के पीछे पढ़ाई में बैक को लेकर तनाव की आशंका जताई […]
अवैध वसूली के विरोध पर मिठाई दुकान में बवाल, व्यापारी-कर्मचारी पर लाठी-डंडों से हमला

सीओडी तिराहा स्थित एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान में कथित अवैध वसूली को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कुछ लोग दुकान पर वसूली के लिए पहुंचे थे। दुकान संचालक और कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कथित तौर पर दुकान में […]
गौर पुलिस चौकी का ताबड़तोड़ एक्शन, एकता मार्केट के पास हुड़दंग मचाने वाले बुलेट सवारों की गाड़ियां जब्त

शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर तेज आवाज और खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। गौर पुलिस चौकी ने एकता मार्केट के पास हुड़दंग और तेज आवाज करने वाली बाइकों के खिलाफ अभियान चलाकर वाहनों को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में लगातार […]
10 साल से सड़क-नाली का इंतजार, जमतरा में फूटा लोगों का गुस्सा; युवाओं ने खुद संभाली जिम्मेदारी

वार्ड क्रमांक 67, रानी अवंती बाई वार्ड के जमतरा क्षेत्र में सड़क और नाली की समस्या को लेकर स्थानीय रहवासियों में नाराजगी सामने आई है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में करीब 10 वर्षों से सड़क, नाली और जलनिकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन कई बार मांग और शिकायत किए जाने के बावजूद […]
रांझी में मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म का आरोप, सोनू चौधरी गिरफ्तार

रांझी थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 27 वर्षीय महिला के साथ उसके ही मोहल्ले में रहने वाले युवक द्वारा कथित तौर पर डराने-धमकाने के बाद दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता अपने पति और जेठ के साथ रांझी थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने […]
जबलपुर में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और गर्भवती होने का आरोप, खमरिया थाना पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर जिले के खमरिया थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के साथ आरोपी युवक ने कई बार संबंध बनाए, जिसके बाद वह करीब 6 महीने की गर्भवती हो गई। मामले की […]