होमट्रेंडिंगतेज रफ्तार टैंकर ने छीनी परिवार की खुशियां, युवक की मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार

तेज रफ्तार टैंकर ने छीनी परिवार की खुशियां, युवक की मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार

-
जबलपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कटंगी-दमोह रोड स्थित पोला तिराहे
कटंगी-दमोह रोड हादसे में युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

जबलपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कटंगी-दमोह रोड स्थित पोला तिराहे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कूड़ा गांव निवासी दुर्गेश झरिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, 16 चक्का तेल टैंकर की चपेट में आने से दुर्गेश झरिया गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कटंगी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने टैंकर जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल तेल टैंकर को जब्त कर लिया। वहीं, वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर भारी वाहनों की गति और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

CM Dr. Mohan Yadav आज जबलपुर दौरे पर, रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने

No Comments