होमट्रेंडिंगयोग दिवस कार्यक्रम के बाद मैट ले जाते दिखे लोग, आयोजन के बाद चर्चा का विषय बना मामला

योग दिवस कार्यक्रम के बाद मैट ले जाते दिखे लोग, आयोजन के बाद चर्चा का विषय बना मामला

-
जबलपुर के सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उत्साह
Jabalpur में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

जबलपुर के सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में सामूहिक योगाभ्यास किया गया था।

हालांकि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

योगा मैट लेकर जाते नजर आए कई प्रतिभागी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामूहिक योगाभ्यास समाप्त होते ही कई लोग अपने साथ योगा मैट लेकर जाते दिखाई दिए। कुछ लोग एक मैट लेकर निकले, जबकि कुछ प्रतिभागियों को तीन से चार मैट तक साथ ले जाते हुए देखा गया।

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने इस पर आश्चर्य जताया, वहीं कुछ लोग इसे आयोजन के बाद की अव्यवस्था से जोड़कर देख रहे हैं।

सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज

योग दिवस के भव्य आयोजन के बाद सामने आई यह तस्वीर अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या योगा मैट प्रतिभागियों को वितरित किए गए थे या फिर उन्हें आयोजन स्थल से बिना अनुमति के ले जाया गया।

हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी आधिकारिक पक्ष की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

CM Dr. Mohan Yadav आज जबलपुर दौरे पर, रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने

No Comments