
Last updated: October 30th, 2026 at 11:40 am
जबलपुर। दमोह सांसद राहुल सिंह के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले आरक्षक को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरक्षक की वायरल वीडियो में की गई टिप्पणी को अनुशासनहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।
निलंबित आरक्षक की पहचान आरक्षक क्रमांक 2268 रत्नेश तिवारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दमोह जिले का निवासी है और वर्तमान में पुलिस लाइन जबलपुर में पदस्थ बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरक्षक रत्नेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने दमोह सांसद राहुल सिंह के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी की।
वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस विभाग ने इसे अनुशासनहीनता माना। इसके बाद कार्यालयीन आदेश के माध्यम से बुधवार को आरक्षक को निलंबित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरक्षक रत्नेश तिवारी 15 अक्टूबर से बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित चल रहे हैं। विभागीय रिकॉर्ड में उनकी अनुपस्थिति को भी कार्रवाई का एक आधार बताया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से कहा गया है कि आरक्षक के खिलाफ जल्द ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निलंबन के बाद अब आरक्षक के खिलाफ विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में की गई टिप्पणी और ड्यूटी से अनधिकृत अनुपस्थिति से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद अनुशासनात्मक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल निलंबन के बाद आगे होने वाली विभागीय जांच के परिणाम का इंतजार है।
अपनी खबर हमें भेजें – हम उसे दुनिया तक पहुँचाएंगे।
© 2026 Jabalpur Breaking. All rights reserve
No Comments