होमट्रेंडिंगजबलपुर IIITDM में बीटेक छात्रा की मौत, हॉस्टल के कमरे में मृत मिली वैष्णवी

जबलपुर IIITDM में बीटेक छात्रा की मौत, हॉस्टल के कमरे में मृत मिली वैष्णवी

-
जबलपुर। डुमना स्थित पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन एवं विनिर्माण संस्थान (PDPM IIITDM) के हॉस्टल में बीटेक
जबलपुर IIITDM हॉस्टल में छात्रा की मौत, जांच जारी

जबलपुर। डुमना स्थित पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन एवं विनिर्माण संस्थान (PDPM IIITDM) के हॉस्टल में बीटेक की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। तेलंगाना निवासी छात्रा वैष्णवी का शव सोमवार को हॉस्टल स्थित उसके कमरे में मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हॉस्टल के कमरे में मिला शव

जानकारी के अनुसार, वैष्णवी IIITDM में बीटेक के तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रही थी और संस्थान के नागार्जुन महिला छात्रावास में रह रही थी। सोमवार दोपहर वह अपने कमरे में गई थी। कुछ समय बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो साथी छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया और फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद संस्थान प्रबंधन को सूचना दी गई। पुलिस को सूचना मिलने पर खमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

तेलंगाना की रहने वाली थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, वैष्णवी मूल रूप से तेलंगाना के वारंगल जिले के नरसंपेट क्षेत्र की रहने वाली थी। वह जबलपुर में रहकर कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी। घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दे दी गई है।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस छात्रा के मोबाइल और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

पुलिस छात्रा के सहपाठियों, हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं और संस्थान प्रबंधन से भी जानकारी जुटा रही है। जांच में आत्महत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मौत की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। पोस्टमार्टम और आगे की जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

जबलपुर IIITDM में बीटेक छात्रा की मौत, हॉस्टल के कमरे में मृत मिली वैष्णवी

जबलपुर। डुमना स्थित पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन एवं विनिर्माण संस्थान (PDPM

No Comments