टेलीग्राम टास्क के नाम पर मेडिकल डॉक्टर से सवा लाख की ठगी, साइबर ठगों ने ऐसे फंसाया जाल में

जबलपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां टास्क पूरा करने पर कमीशन देने का झांसा देकर एक डॉक्टर से करीब सवा लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद संजीवनी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर […]
ट्रैफिक जाम पर हाईकोर्ट सख्त, कलेक्ट्रेट से तहसील क्रॉसिंग तक 30 दिन का वन-वे ट्रायल शुरू

जबलपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग की समस्या को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत के निर्देश पर कलेक्ट्रेट क्रॉसिंग से तहसील क्रॉसिंग तक 30 दिनों के लिए वन-वे ट्रैफिक ट्रायल लागू किया जा रहा है। इस व्यवस्था का उद्देश्य न्यायालय परिसर के आसपास यातायात को सुगम बनाना […]
अवैध शराब कार्रवाई से पहले महिला को ‘स्क्रिप्ट’ समझाने का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस की कार्रवाई की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक पुलिस आरक्षक कार्रवाई से पहले एक महिला […]
राहुल गांधी मानहानि मामले में आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, 2018 के बयान पर जताया खेद

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान झाबुआ में दिए गए एक बयान से जुड़े मानहानि मामले में आज मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। मामले में अंतिम सुनवाई और निर्णय की संभावना जताई जा रही है। चुनावी सभा के बयान […]
गोहलपुर में देर रात संदिग्ध वाहन से मिले गौवंश के शव, बयान बदलने के आरोपों के बीच जांच में जुटी पुलिस

शहर के गोहलपुर क्षेत्र में देर रात एक संदिग्ध लोडिंग वाहन को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस की मौजूदगी में वाहन की जांच की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में गौवंश के शव मिलने का दावा किया गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक हलचल बनी […]
CM Dr. Mohan Yadav आज जबलपुर दौरे पर, रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह रानी दुर्गावती की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी […]
जबलपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, OBC आरक्षण और एयरपोर्ट नामकरण को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के जबलपुर दौरे के दौरान ओबीसी आरक्षण और रानी दुर्गावती एयरपोर्ट के नामकरण का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया। उन्होंने भाजपा सरकार पर कई सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार की मंशा ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की नहीं है। जबलपुर पहुंचने पर मीडिया […]
राहुल गांधी की व्यक्तिगत पेशी पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, भोपाल एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया था समन

जबलपुर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े मानहानि प्रकरण में उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति को लेकर आज मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन के खिलाफ राहुल गांधी ने हाईकोर्ट का रुख किया है और व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की मांग की है। मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश […]
बरगी क्रूज हादसे की जांच तेज, प्रमुख सचिव और पर्यटन निगम एमडी से आयोग ने पूछे तीखे सवाल

बहुचर्चित बरगी क्रूज हादसा मामले में गठित जांच आयोग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आयोग के कक्ष क्रमांक-43 में पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. इलैया राजा टी और मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक (एमडी) दिलीप यादव के बयान दर्ज किए गए। सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष जस्टिस संजय द्विवेदी […]
रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मानित नौ पुलिस अधिकारियों का अभिनंदन, राजेश तिवारी पर टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

जबलपुर। गुंजन कला सदन मध्यप्रदेश द्वारा रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मानित नौ पुलिस अधिकारियों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर, विधायक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मानित अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, माला और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान पूर्व एआईजी राजेश तिवारी की कार्यशैली […]