जबलपुर के कंतोरा स्कूल में मंडरा रहा बड़ा खतरा! स्कूल परिसर में खुले तारों के बीच रखा ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका से डरे छात्र

पाटन क्षेत्र के कंतोरा गांव स्थित शासकीय स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्कूल परिसर के भीतर रखा बिजली का ट्रांसफार्मर और उससे निकले खुले तार छात्रों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। छात्र-छात्राओं और स्कूल प्रबंधन […]
150 साल पुराने जिला अस्पताल की हेरिटेज इमारत हुई जर्जर, सुरक्षा के चलते दो वार्ड खाली; मरीज दूसरे वार्डों में शिफ्ट

जबलपुर। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक अस्पतालों में शामिल सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय (पूर्व विक्टोरिया अस्पताल) की हेरिटेज इमारत अब जर्जर होती नजर आ रही है। करीब 150 वर्ष पुराने इस भवन के दो वार्डों में लगातार पानी के रिसाव और दीवारों-छत में आई दरारों के चलते सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा […]
Kanha में बाघों की मौत मामला: High court सख्त, 2 हजार कुत्तों का हुआ टीकाकरण; सभी टाइगर रिजर्व में विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने के निर्देश

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत के मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और टाइगर रिजर्व प्रबंधन को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए और प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए […]
स्मार्ट मीटर घोटाला: सिस्टम में दर्ज किए बिना लगाए नए कनेक्शन, 98 हजार रुपये की हेराफेरी; तीन आउटसोर्स कर्मचारी पर एफआईआर

जबलपुर में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के नए बिजली कनेक्शनों में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि विभाग के तीन आउटसोर्स कर्मचारियों ने सिस्टम में एंट्री किए बिना स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं से नए कनेक्शन के नाम पर करीब 98 हजार रुपये की हेराफेरी कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ […]
जबलपुर: अफसर का मोबाइल हैक कर मैनेजर से 48 हजार की साइबर ठगी, WhatsApp कॉल और QR Code के जरिए लगाया चूना

जबलपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां हैक किए गए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर एक वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर एनटीपीसी के मैनेजर से 48 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने पहले अधिकारी का मोबाइल नंबर हैक किया और फिर उसी नंबर से WhatsApp कॉल कर […]
किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर दंपति से 22 लाख की ठगी, पत्नी की जान बचाने के लिए पति ने खुद दी किडनी

किडनी प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) के नाम पर एक दंपति से 22 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक कथित अंगदान गिरोह ने सामाजिक संस्था का सदस्य बताकर किडनी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया और सुरक्षा राशि के नाम पर लाखों रुपये ले लिए। लेकिन तय […]
जबलपुर: सुहागी में कथित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा, 5 पुरुष और 2 महिलाएं हिरासत में

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुहागी पन्नी मोहल्ला में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अड्डे पर छापामार कार्रवाई करते हुए पांच पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस को लंबे समय से इस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। ताजा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध […]
E-20 पेट्रोल पर बढ़ा विवाद: जबलपुर के उपभोक्ता मंच ने पेट्रोलियम मंत्रालय को लिखा पत्र, कीमत घटाने और शुद्ध पेट्रोल का विकल्प देने की मांग

E-20 एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों पर चिंता जताते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को पत्र भेजा है। संगठन ने दावा किया है कि E-20 पेट्रोल के उपयोग से कई वाहन चालकों को माइलेज में कमी और इंजन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पत्र के माध्यम से […]
पिसनहारी मड़िया के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

पिसनहारी मड़िया के सामने शुक्रवार को एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायल युवक की मदद करते हुए उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। तेज रफ्तार […]
MP OBC आरक्षण मामला: 2019 से लंबित 91 प्रकरणों की सुनवाई अब विशेष बेंच करेगी, 15 जुलाई से होगी नियमित सुनवाई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में वर्ष 2019 से लंबित ओबीसी आरक्षण से जुड़े 91 मामलों की सुनवाई अब विशेष बेंच करेगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया के अनुमोदन से प्रशासनिक आदेश जारी कर इन मामलों को न्यायमूर्ति आनंद पाठक और न्यायमूर्ति विनय सराफ की डिवीजन बेंच-2 को सौंपा गया है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार, प्रकरण […]