शास्त्री ब्रिज पर शराबियों की लगी क्लास, ADSP आयुष जाखड़ ने लगवाई उठक-बैठक

शहर में खुले में शराब पीने और अवैध अहातों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस ने शास्त्री ब्रिज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ एक्शन लिया। कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने मौके पर मौजूद […]
जबलपुर में महिला पुलिसकर्मी ने वकील पर पहचान छिपाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, एसपी से की शिकायत

एक महिला पुलिसकर्मी ने एक अधिवक्ता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए और बाद में उसकी वास्तविक पहचान सामने आने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि […]
जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इतिहास रचा, संयुक्त जुड़वा शिशुओं की जटिल सर्जरी का पहला चरण सफल

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए संयुक्त जुड़वा (कंजॉइंट ट्विन्स) शिशुओं की जटिल सर्जरी का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। करीब छह घंटे तक चली इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को 24 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अंजाम दिया। सर्जरी के बाद दोनों नवजातों […]
मालवीय चौक स्थित आर.के. सोनोग्राफी सेंटर पर छापे के बाद कार्रवाई तेज, डिजिटल रिकॉर्ड और दस्तावेज पहले ही किए जा चुके हैं जब्त

अवैध लिंग परीक्षण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. राजेन्द्र अग्रवाल और डॉ. सतीश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को ओमती थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में नामजद स्टाफ नर्स अनिता उर्फ डॉली जायसवाल की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई संभावित […]
जबलपुर में टला बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिरा; मलबे में दबने से बाल-बाल बचे मजदूर

संस्कारधानी जबलपुर में एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। शहर के लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित मछरहाई बाजार में एक निर्माणाधीन मकान अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय मकान के भीतर कई मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे, लेकिन समय रहते सभी बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के […]
सरकारी कर्मचारी पर फर्जी आयुष्मान कार्ड से लाखों का इलाज कराने का आरोप, CMHO जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही

जबलपुर में एक शासकीय कर्मचारी पर कथित रूप से फर्जी आयुष्मान कार्ड बनवाकर सरकारी योजना के तहत लाखों रुपये का इलाज कराने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय ने मामले की जांच कराई, जिसमें प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने […]
जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, इलाके में दहशत; पुलिस ने शुरू की जांच

जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मदन महल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले के […]
मालवीय चौक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज, थाना प्रभारी से कथित अभद्रता का आरोप

जबलपुर के मालवीय चौक पर राहुल गांधी की गिरफ्तारी, NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान थाना प्रभारी […]
NEET paper leak के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मालवीय चौक पर पुलिस से झड़प; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को जबलपुर के मालवीय चौक पर उग्र हो गया। दिल्ली में धरने के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मालवीय चौक पहुंचे। इस […]
क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई, 8.765 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच, सिविल लाइन और गोसलपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 765 […]