होमट्रेंडिंगभेड़ाघाट से बांदकपुर तक निकली 121 किमी की कांवड़ यात्रा, बारिश में हजारों श्रद्धालुओं के साथ रवाना हुए मंत्री धर्मेंद्र लोधी

भेड़ाघाट से बांदकपुर तक निकली 121 किमी की कांवड़ यात्रा, बारिश में हजारों श्रद्धालुओं के साथ रवाना हुए मंत्री धर्मेंद्र लोधी

-
मध्यप्रदेश के संस्कृति एवं धर्मस्थल मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में गुरुवार को भेड़ाघाट से दमोह जिले के प्रसिद्ध
भेड़ाघाट से बांदकपुर तक 121 किमी कांवड़ यात्रा, मंत्री धर्मेंद्र लोधी भी शामिल

मध्यप्रदेश के संस्कृति एवं धर्मस्थल मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में गुरुवार को भेड़ाघाट से दमोह जिले के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम बांदकपुर तक 121 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू हुई। नर्मदा तट से जल लेकर हजारों श्रद्धालु बारिश के बीच भगवान शिव के अभिषेक के लिए बांदकपुर धाम की ओर रवाना हुए।

बारिश के बीच श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

भारी बारिश के बावजूद कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में कांवड़िए नर्मदा जल लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मार्ग पर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से माहौल शिवमय नजर आया।

श्रद्धालु अपने साथ भेड़ाघाट के नर्मदा तट से जल लेकर चल रहे हैं। इस जल को बांदकपुर पहुंचकर भगवान जागेश्वरनाथ को अर्पित किया जाएगा।

पांच दिन में बांदकपुर पहुंचेगी यात्रा

121 किलोमीटर लंबी यह कांवड़ यात्रा करीब पांच दिनों में बांदकपुर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और सेवा की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी कांवड़ यात्रियों के स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने का उद्देश्य

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि यह यात्रा केवल आस्था का आयोजन नहीं है, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को नई पहचान मिल सकती है। साथ ही इससे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

भेड़ाघाट-बांदकपुर धार्मिक पर्यटन सर्किट की संभावना

भेड़ाघाट और बांदकपुर जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली यह कांवड़ यात्रा आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। नर्मदा तट से जल लेकर भगवान जागेश्वरनाथ के अभिषेक तक की यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और परंपरा से जुड़ा विशेष आयोजन है।

मंत्री ने एनडीटीवी से विशेष बातचीत में यात्रा के उद्देश्य और मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास बढ़ाई गई निगरानी

स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के आसपास छात्राओं से छेड़छाड़, पीछा

No Comments