होमjabalpurजबलपुर-नरसिंहपुर सीमा पर बड़ा हादसा, सड़क किनारे खड़े 8 युवकों को हाइवा ने रौंदा; 4 की मौत

जबलपुर-नरसिंहपुर सीमा पर बड़ा हादसा, सड़क किनारे खड़े 8 युवकों को हाइवा ने रौंदा; 4 की मौत

-
जबलपुर-नरसिंहपुर सीमा पर भोपाल मार्ग में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े आठ युवकों को
जबलपुर-नरसिंहपुर सीमा पर भीषण हादसा, हाइवा ने 8 युवकों को रौंदा; 4 की मौत

जबलपुर-नरसिंहपुर सीमा पर भोपाल मार्ग में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े आठ युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में जारी है।

सड़क किनारे खड़े युवकों को हाइवा ने मारी टक्कर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी युवक सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार हाइवा वहां से गुजरा और युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। हादसे में चार युवकों की मौत की पुष्टि हुई है।

मृतकों के जबलपुर निवासी होने की जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से मृतकों की आधिकारिक पहचान और हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

एक घायल युवक को गंभीर हालत में जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान वीरेंद्र सिंह (20), राजपाल लोधी (21), जयपाल लोधी (30) और आकाश लोधी (24) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सभी मृतक पावला और बरबटी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं नीरज लोधी (25 वर्ष) भी हादसे में मृतकों के साथ बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नटवारा की मर्चरी के सामने रखे गए हैं।

बेलखेड़ा और सुआतला पुलिस जांच में जुटी

घटना थाना बेलखेड़ा और सुआतला थाना क्षेत्र के भोपाल मार्ग से जुड़ी बताई जा रही है। हादसे के बाद बेलखेड़ा और नरसिंहपुर की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अब अज्ञात हाइवा और उसके चालक की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य साक्ष्यों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

No Comments