फायर सेफ्टी पर सख्ती, 325 संस्थानों को नगर निगम का नोटिस

देशभर में हाल के अग्निकांडों से सबक लेते हुए जबलपुर नगर निगम ने शहर में फायर सेफ्टी को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। बड़े हादसों को रोकने के उद्देश्य से नगर निगम के अग्निशमन विभाग ने शहर के करीब 325 संस्थानों को नोटिस जारी किया है। इनमें स्कूल, अस्पताल, कोचिंग संस्थान और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान […]
गोंडवाना एक्सप्रेस में वसूली का खेल उजागर, तीन टीटीई सस्पेंड

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन टीटीई को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई रेल विजिलेंस की टीम द्वारा की गई जांच के बाद सामने आई है, जिससे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस की चेकिंग में हुआ खुलासा जानकारी के अनुसार, दिल्ली से जबलपुर आ रही […]
फीस वृद्धि के खिलाफ भड़के छात्र, कुलपति दफ्तर का घेराव; 10 दिन तक उग्र आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कई घंटों तक इंतजार के बावजूद कुलपति के बाहर न आने से नाराज छात्रों ने विरोध […]
नागा घाटी में फिर पलटा लोहे से भरा ट्रक, चालक और कंडक्टर गंभीर घायल

जबलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की नागा घाटी एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बनी। सोमवार दोपहर रायपुर से लोहे का सामान लेकर जबलपुर आ रहा एक ट्रक नागा घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक में भरा लोहे का […]
मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा, युवतियों से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर मैट्रिमोनियल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवतियों को अपने जाल में फंसाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप हैं। महिला थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के […]
जबलपुर में मिर्च पाउडर डालकर 2 लाख की लूट, इंदौर से आए युवक को बनाया निशाना

जबलपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाली लूट की वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में […]
खजरी चौराहे पर भीषण हादसा, ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, आग की चपेट में आया ट्रक

जबलपुर के खजरी चौराहे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई और उसमें आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। […]
व्यू प्वाइंट पर छात्र से चाकू की नोक पर लूट, मोबाइल और चांदी की चेन छीनी

जबलपुर में एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित साईं नगर व्यू प्वाइंट पर घूमने गए एक बीटेक छात्र के साथ चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चार अज्ञात बदमाशों ने छात्र को निशाना बनाते हुए उसका मोबाइल और […]
जबलपुर में 15 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 9 लाख की ठगी, होटल संचालक बना शिकार

जबलपुर में बड़े लोन का झांसा देकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। मदनमहल थाना क्षेत्र में एक होटल संचालक से 15 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का लालच देकर 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू […]
बरगी डेम में दर्दनाक हादसा: नहाते समय युवक की डूबने से मौत, परिवार में मातम

जबलपुर के बरगी डेम क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। परिवार के साथ घूमने आए एक युवक की नर्मदा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह हादसा […]