होमट्रेंडिंगमैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा, युवतियों से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा, युवतियों से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

-
जबलपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर मैट्रिमोनियल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए
शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी Bengaluru से गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर मैट्रिमोनियल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवतियों को अपने जाल में फंसाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप हैं।

महिला थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर जबलपुर लाया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है।

शादी डॉट कॉम पर हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2026 को जबलपुर की एक युवती ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर खुद को “आदित्य सिंह” और व्यवसायी बताने वाले युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया और दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा।

होटल में बुलाकर बनाया संबंध

शिकायत के मुताबिक, आरोपी मार्च में जबलपुर आया और युवती को शहर के एक होटल में बुलाया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार संपर्क में रहा और भरोसा जीतता रहा।

न्यूड फोटो और वीडियो से ब्लैकमेलिंग

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों बाद आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर दावा किया कि उसके पास निजी फोटो और वीडियो हैं।

आरोप है कि आरोपी ने इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से पीड़िता लंबे समय तक चुप रही।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

जबलपुर दोहरे हत्याकांड में नया मोड़: CCTV में दिखे चार लोग, तीसरे शख्स को लेकर उठे सवाल

जबलपुर,गोरखपुर थाना क्षेत्र की राजुल कॉलोनी में हुए चर्चित शक्ति कोहली दोहरे हत्याकांड की जांच

बीजेपी विधायक संजय पाठक पर मानहानि का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक संजय पाठक पर लगाए गए मानहानि के

No Comments