APK फाइल डाउनलोड करते ही हैक हुआ फोन, खातों से उड़ाए लाखों रुपये

जबलपुर में साइबर ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं, जहां ठगों ने लोगों के खातों से लाखों रुपये उड़ा लिए। एक मामले में साइबर अपराधियों ने एपीके (APK) फाइल भेजकर मोबाइल फोन हैक कर लिया, जबकि दूसरे मामले में बैंक खाते से तीन लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली गई। दोनों […]
ऑर्डनेंस फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत; वन विभाग की टीम तलाश में जुटी

जबलपुर के खमरिया स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री परिसर में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के भीतर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। हाल के दिनों […]
नर्मदा किनारे अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 4 डंपर रेत का अवैध भंडार नष्ट

जबलपुर में नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों में अवैध रेत खनन के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा की गई रेत को नष्ट कर दिया। प्रशासन का कहना है कि नर्मदा तट पर अवैध खनन और रेत भंडारण के […]
रांझी में बदमाशों की बमबाजी से दहशत, शराब दुकान और घर को बनाया निशाना; CCTV में कैद हुई वारदात

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। क्षेत्र में तीन बदमाशों ने पहले एक शराब दुकान पर बम फेंका और इसके बाद एक रजक परिवार के घर को निशाना बनाते हुए बमबाजी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। […]
जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुरा तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (आरआई) करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्व निरीक्षक जमीन के सीमांकन के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने […]
कॉलोनीवासियों की सतर्कता से टली बड़ी चोरी, सूने मकान में घुसे तीन चोर दबोचे गए; जमकर हुई पिटाई

जबलपुर के बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी क्षेत्र स्थित सिग्मा कान्हा कॉलोनी में सोमवार तड़के चोरी की एक बड़ी वारदात स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे तीन शातिर चोर कॉलोनी में स्थित एक सूने मकान में चोरी की नीयत से घुस गए। हालांकि उनकी गतिविधियों […]
CBSE Re-Evaluation 2026: 19 घंटे बाद शुरू हुआ री-इवैल्यूएशन पोर्टल, अब छात्र कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड का री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल करीब 19 घंटे की देरी के बाद शुरू कर दिया गया है। तकनीकी दिक्कतों के चलते पोर्टल निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका था, जिससे हजारों छात्र आवेदन प्रक्रिया […]
नर्मदा में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने तोड़े रैंप; जब्त रेत वापस नदी में डलवाई

जबलपुर में नर्मदा नदी से हो रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न घाटों पर छापेमारी कर अवैध रूप से बनाए गए रैंप तोड़े गए और मौके से जब्त की गई रेत को वापस नदी में डलवाया गया। कार्रवाई के दौरान खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति […]
जबलपुर : पेट्रोल पंप बेचने का सौदा कर लिए 88 लाख रुपये, फिर दूसरे को बेच दिया; मामला दर्ज

जबलपुर में पेट्रोल पंप बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पेट्रोल पंप का सौदा तय कर 88 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन बाद में उसी पेट्रोल पंप को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। मामले के सामने आने के बाद पीड़ित […]
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, विवेक रूसिया संभालेंगे जिम्मेदारी

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस विवेक रूसिया को मध्य प्रदेश का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नियुक्ति पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश पद पर पदोन्नत होने के […]