3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर निगम की सख्ती, आउटसोर्स एजेंसी पर 1 लाख का जुर्माना, गौरीघाट की गंदगी पर भी कार्रवाई

जबलपुर । नगर निगम प्रशासन ने आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लापरवाही और शहर की सफाई व्यवस्था में खामियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने की शिकायतों के बाद निगम ने संबंधित एजेंसी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। वहीं गौरीघाट क्षेत्र में गंदगी मिलने पर […]
जबलपुर में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव अलर्ट

शहर में इस समय लोगों को तेज गर्मी से ज्यादा उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे तापमान सामान्य रहने के बावजूद गर्मी अधिक महसूस हो रही है। बढ़ी हुई आर्द्रता के कारण लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी और […]
रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मानित नौ पुलिस अधिकारियों का गुंजन कला सदन ने किया अभिनंदन

गुंजन कला सदन मध्यप्रदेश द्वारा रुस्तम जी पुरस्कार से अलंकृत नौ पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने पुलिस अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें समाज का सजग प्रहरी बताया। समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले […]
ईयरबड्स की लोकेशन ने पहुंचाया चोर तक, जबलपुर GRP ने 2 घंटे में बरामद किया 10 लाख से ज्यादा का माल

आधुनिक तकनीक और त्वरित पुलिस कार्रवाई का एक अनोखा मामला जबलपुर में सामने आया है। ट्रेन में चोरी हुए बैग का मोबाइल बंद हो जाने के बावजूद बैग में रखे ईयरबड्स की लोकेशन ने पुलिस को सीधे आरोपी तक पहुंचा दिया। जबलपुर जीआरपी ने महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 10 […]
जबलपुर की नागा घाटी ढलान पर फिर बड़ा सड़क हादसा, ट्राला की टक्कर से एक की मौत, 6 घायल

जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र स्थित नागा घाटी ढलान पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रायपुर से सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की अर्टिगा कार को एक बड़े ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सात लोगों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही […]
बरगी क्रूज हादसे का गहरा असर, 13 जिंदगियों के साथ सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी पर भी पड़ा संकट

बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे का असर अब केवल पीड़ित परिवारों तक सीमित नहीं रहा है। इस हादसे ने जहां 13 लोगों की जान ले ली, वहीं इसके बाद पूरे पर्यटन क्षेत्र की रफ्तार थम सी गई है। कभी पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाला बरगी बांध अब सूना नजर आ रहा […]
जबलपुर में बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव

शहर में अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचे और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिसर के बाहर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति […]
मुहर्रम की पांचवीं तारीख पर कछरी दरगाह शरीफ में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

मुहर्रम की पांचवीं तारीख पर शहर का धार्मिक माहौल आस्था और श्रद्धा से सराबोर नजर आया। जबलपुर की प्रसिद्ध कछरी दरगाह शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे और हजरत सैयद ख्वाजा अमीनउद्दीन चिश्ती बाबा साहब कछरी वाले के आस्ताने पर हाजिरी देकर सलाम पेश की। पूरे दिन दरगाह परिसर में जायरीन की आवाजाही बनी […]
जबलपुर में कचरा वाहन पर खतरनाक तरीके से सरिए ले जाने का वीडियो वायरल, नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

शहर में नगर निगम के सफाई विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहन पर लोहे के लंबे-लंबे सरिए खतरनाक तरीके से ले जाते हुए देखा जा सकता है। यह मामला सामने आने के बाद […]
जबलपुर-रीवा में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, 23.50 लाख नकद जब्त, 2.93 करोड़ की जमा राशि फ्रीज

मध्य प्रदेश के जबलपुर और रीवा में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जांच एजेंसियों द्वारा की गई छापेमारी के दौरान लाखों रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जबकि करोड़ों रुपये की जमा राशि को भी फ्रीज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद दोनों शहरों में मामले […]