सिहोरा में नाला-सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, NH-30 पर 30 मिनट चक्काजाम; जबलपुर-कटनी मार्ग पर थमा ट्रैफिक उपशीर्षक:

सिहोरा में कृषि उपज मंडी से खितौला बाजार तक प्रस्तावित नाला और सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को सड़क पर फूट पड़ा। पहले धरना प्रदर्शन और बाद में नेशनल हाईवे-30 (NH-30) पर करीब 30 मिनट तक चक्काजाम किया गया। इस दौरान जबलपुर-कटनी मार्ग पर दोनों ओर वाहनों […]
जबलपुर ज्यू सिमेट्री विवाद पहुंचा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, इजराइल तक गूंजा मामला; विदेश मंत्री से मिला भारतीय-यहूदी प्रतिनिधिमंडल

जबलपुर की ऐतिहासिक ज्यू सिमेट्री (यहूदी कब्रिस्तान) से जुड़ा विवाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। स्थानीय अदालत में लंबित यह मामला अब इजराइल तक चर्चा का विषय बन गया है। इजराइल में रह रहे भारतीय मूल के यहूदी समुदाय ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए वहां के विदेश मंत्री से मुलाकात […]
मानसून अलर्ट: भेड़ाघाट में बढ़ाई गई सख्ती, धुआंधार के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश और बोटिंग पर रोक

मानसून की दस्तक के साथ ही जबलपुर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। लगातार हो रही बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने और हादसों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने धुआंधार जलप्रपात के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश और बोटिंग गतिविधियों पर रोक जारी रखी […]
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, महिला यात्रियों को बनाती थीं निशाना; जीआरपी ने दो आरोपियों को दबोचा

जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक महिला चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। जीआरपी (Government Railway Police) ने प्लेटफॉर्म नंबर-6 से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 70 हजार रुपये कीमत के चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ […]
राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस का बड़ा हमला, साधना भारती ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच की उठाई मांग

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और चंदा संबंधी मामलों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आ […]
जबलपुर में एक माह से फरार हवाई फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

जबलपुर, शहर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक माह से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इंगेश रजक के रूप में हुई है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचते हुए उसके कब्जे से घटना […]
जबलपुर में शराब तस्करी पर बड़ा एक्शन, फॉर्च्यूनर SUV से 31 पेटी अवैध शराब जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार

जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलवारा घाट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर SUV से 31 पेटी अवैध शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की […]
35 लाख रुपये के भुगतान के लिए वेयरहाउस के बाहर धरने पर बैठे किसान, बच्चों संग किया प्रदर्शन

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र स्थित कन्नोज ग्रीन एग्रो कंपनी के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गेहूं बेचने के महीनों बाद भी भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों ने अपने बच्चों के साथ कंपनी के वेयरहाउस के सामने धरना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि कंपनी ने 35 लाख रुपये से अधिक […]
जबलपुर के कंतोरा स्कूल में मंडरा रहा बड़ा खतरा! स्कूल परिसर में खुले तारों के बीच रखा ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका से डरे छात्र

पाटन क्षेत्र के कंतोरा गांव स्थित शासकीय स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्कूल परिसर के भीतर रखा बिजली का ट्रांसफार्मर और उससे निकले खुले तार छात्रों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। छात्र-छात्राओं और स्कूल प्रबंधन […]
150 साल पुराने जिला अस्पताल की हेरिटेज इमारत हुई जर्जर, सुरक्षा के चलते दो वार्ड खाली; मरीज दूसरे वार्डों में शिफ्ट

जबलपुर। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक अस्पतालों में शामिल सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय (पूर्व विक्टोरिया अस्पताल) की हेरिटेज इमारत अब जर्जर होती नजर आ रही है। करीब 150 वर्ष पुराने इस भवन के दो वार्डों में लगातार पानी के रिसाव और दीवारों-छत में आई दरारों के चलते सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा […]