होमअपराधहाइवा हत्याकांड में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, आरोपी जनपद सदस्य को पद से हटाने का नोटिस

हाइवा हत्याकांड में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, आरोपी जनपद सदस्य को पद से हटाने का नोटिस

-
नरसिंहपुर जिले के बहुचर्चित हाइवा हत्याकांड में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए मामले में आरोपी जनपद सदस्य को
हाइवा हत्याकांड: आरोपी जनपद सदस्य को पद से हटाने का नोटिस, 9 गिरफ्तार

नरसिंहपुर जिले के बहुचर्चित हाइवा हत्याकांड में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए मामले में आरोपी जनपद सदस्य को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 40 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

यह मामला उस भीषण घटना से जुड़ा है, जिसमें हाईवा की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

धारा 40 के तहत नोटिस जारी

जिला प्रशासन ने आरोपी जनपद सदस्य को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जवाब और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार पद से हटाने की कार्रवाई की जा सकती है।

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, हाइवा हत्याकांड की जांच के दौरान अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

दो आरोपी अब भी फरार

मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जांच जारी

पुलिस और प्रशासन दोनों स्तरों पर मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

हाइवा हत्याकांड में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, आरोपी जनपद सदस्य को पद से हटाने का नोटिस

नरसिंहपुर जिले के बहुचर्चित हाइवा हत्याकांड में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए मामले

No Comments