
जबलपुर के मदनमहल रेलवे स्टेशन से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्लेटफॉर्म नंबर 4 की लिफ्ट में करीब 15 यात्री लगभग 50 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि सभी यात्री अमरकंटक एक्सप्रेस से उतरकर प्लेटफॉर्म बदलने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे।
लिफ्ट अचानक रुकते ही अंदर मौजूद यात्रियों में घबराहट फैल गई।
करीब 50 मिनट तक यात्री लिफ्ट में ही फंसे रहे।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंची।
लंबी मशक्कत के बाद मैकेनिक ने लिफ्ट को ठीक किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इस घटना के बाद रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।
अपनी खबर हमें भेजें – हम उसे दुनिया तक पहुँचाएंगे।
© 2026 Jabalpur Breaking. All rights reserve
No Comments