होमजबलपुर उत्तरगोहलपुरजबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या: त्रिमूर्ति नगर में वारदात से सनसनी, तीन अज्ञात बदमाशों की तलाश

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या: त्रिमूर्ति नगर में वारदात से सनसनी, तीन अज्ञात बदमाशों की तलाश

-
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति नगर में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी
त्रिमूर्ति नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन अज्ञात बदमाशों की तलाश

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति नगर में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यशवंत ठाकुर के रूप में हुई मृतक की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान यशवंत ठाकुर के रूप में हुई है, जो विजय नगर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक पर तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला करने के बाद तीनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।

हत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

गोहलपुर पुलिस ने दर्ज किया मर्ग

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

No Comments