होमअपराधरेलवे स्टेशन जबलपुर पर चोरी के मोबाइल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल बरामद

रेलवे स्टेशन जबलपुर पर चोरी के मोबाइल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल बरामद

-
रेलवे स्टेशन जबलपुर पर यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले संदिग्धों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में
रेलवे स्टेशन से चोरी के 4 मोबाइल बरामद, 2 गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन जबलपुर पर यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले संदिग्धों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी थाना जबलपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 के इटारसी छोर से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए।

मुखबिर की सूचना पर प्लेटफॉर्म पर घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को प्रधान आरक्षक सतेन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म नंबर 4-5, इटारसी छोर की तरफ दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी में मिले 4 मोबाइल फोन

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कृष्णा दुबे (23), निवासी गढ़ा पेट्रोल पंप के पास, थाना कोतवाली, जबलपुर और हर्ष वर्मा (23), निवासी कटरा सिटी सेंटर के पीछे, जबलपुर के रूप में बताई।

पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास मोबाइल से संबंधित कोई दस्तावेज या बिल नहीं मिला।

रेलवे स्टेशन और आसपास से मोबाइल चोरी करने का दावा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों से मोबाइल चोरी करने तथा चोरी के मोबाइल अन्य लोगों को बेचने की बात बताई है।

आरोपियों से चोरी के मोबाइल खरीदने वाले व्यक्तियों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों से मिली जानकारी की तस्दीक की जा रही है।

धारा 317(2) BNS के तहत कार्रवाई

बरामद मोबाइलों के संबंध में दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने और प्रथम दृष्टया चोरी की संपत्ति होने के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मोबाइल किन घटनाओं से संबंधित हैं और चोरी का सामान खरीदने वाले अन्य लोगों की भूमिका क्या है।

जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ की रही भूमिका

यह कार्रवाई जीआरपी थाना जबलपुर की थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजीवनी राजपूत के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज, सत्येन्द्र, प्रधान आरक्षक अरुण, प्रधान आरक्षक परशुराम और प्रधान आरक्षक रविकांत गोपाल के साथ आरपीएफ पोस्ट के प्रधान आरक्षक केदारमल जाट और प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह की भूमिका रही।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

केन-बेतवा परियोजना पर हाईकोर्ट में सुनवाई, CEC रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही की स्थिति मांगी

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की केन-बेतवा लिंक परियोजना के पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों

जबलपुर में शासकीय कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई, 18 पटवारी निलंबित; 164 को नोटिस

जबलपुर जिले में शासकीय कार्यों और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने वाले पटवारियों के खिलाफ

No Comments