
Last updated: August 11th, 2026 at 01:16 pm
छात्रों का कहना है कि विद्यालय को करीब 10 किलोमीटर दूर बना दिया गया है। ऐसे में रोजाना स्कूल आने-जाने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की मांग है कि उनके लिए पर्याप्त बस सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें लंबी दूरी तय करने में परेशानी न हो।
बस की मांग को लेकर विरोध कर रहे छात्रों की संख्या काफी अधिक बताई जा रही है। छात्रों के सड़क पर बैठने से पाटन-जबलपुर रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
हंगामे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासन की ओर से छात्रों की समस्या सुनकर समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
अपनी खबर हमें भेजें – हम उसे दुनिया तक पहुँचाएंगे।
© 2026 Jabalpur Breaking. All rights reserve
No Comments