होमट्रेंडिंगकेमिस्ट एसोसिएशन के बंद के बीच मरीजों को राहत, खुले रहेंगे जन औषधि केंद्र और अस्पताल मेडिकल स्टोर

केमिस्ट एसोसिएशन के बंद के बीच मरीजों को राहत, खुले रहेंगे जन औषधि केंद्र और अस्पताल मेडिकल स्टोर

-
जबलपुर में 20 मई को प्रस्तावित केमिस्ट एसोसिएशन के एक दिवसीय बंद के बीच प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को
Chemist बंद के बीच राहत, Jabalpur में खुले रहेंगे जन औषधि केंद्र

जबलपुर में 20 मई को प्रस्तावित केमिस्ट एसोसिएशन के एक दिवसीय बंद के बीच प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को लेकर बड़ी तैयारी की है। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और अन्य मांगों के विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने देशव्यापी बंद का आव्हान किया है।

हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि बंद के दौरान आम जनता और मरीजों को दवाइयों की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए शहर में कई जरूरी मेडिकल सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है।

खुले रहेंगे जन औषधि केंद्र और अस्पताल मेडिकल स्टोर

औषधि निरीक्षक देवेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, अमृत फार्मेसी, सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों के भीतर संचालित मेडिकल स्टोर सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

इन मेडिकल स्टोर्स पर लोगों को जरूरत की दवाइयां आसानी से उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे इलाज प्रभावित न हो।

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बंद के दौरान अगर किसी मरीज को तत्काल दवा की जरूरत पड़ती है, तो प्रशासन और केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी संपर्क किया जा सकेगा।

इन नंबरों पर मिल सकेगी मदद

  • आज़ाद जैन (अध्यक्ष) – 94253 24561
  • डॉ. रमाकांत रावत (उपाध्यक्ष) – 93012 21323
  • संजय विश्नोई (कोषाध्यक्ष) – 99261 28626
  • नवीन कपूर (सह-सचिव) – 97705 19114

दवा उपलब्ध नहीं होने पर यहां करें संपर्क

प्रशासन ने दवाइयों की उपलब्धता को लेकर भी विशेष व्यवस्था की है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला स्तर पर तैनात औषधि निरीक्षकों से संपर्क किया जा सकता है।

  • देवेंद्र कुमार जैन – 88199 04545
  • प्रवीण पटेल – 95899 07750

इसके अलावा खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के कंट्रोल रूम का नंबर 0755-2665385 भी जारी किया गया है। आपात स्थिति में यहां कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद

जानकारी के मुताबिक, यह बंद मुख्य रूप से दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और उससे जुड़े अन्य मुद्दों के विरोध में बुलाया गया है। केमिस्ट संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

हालांकि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि मरीजों और आम लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

समाचार मुख्य आकर्षण

आपको यह भी पसंद आ सकता है

No Comments