जबलपुर पुलिस ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 किलो 433 ग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई खमरिया थाना पुलिस ने अमझर घाटी क्षेत्र में की।

पीछा करते ही कार छोड़कर फरार हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहन की जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन तेज गति से भगा दिया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी अमझर घाटी क्षेत्र में चलती कार छोड़कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया।

20.433 किलो गांजा बरामद

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को 20 किलो 433 ग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। पुलिस ने गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस वाहन के पंजीयन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी की पहचान करने में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *