होमअपराधदो युवतियों की बेरहमी से पिटाई, कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो; महिला समेत 7 आरोपियों की तलाश

दो युवतियों की बेरहमी से पिटाई, कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो; महिला समेत 7 आरोपियों की तलाश

-
जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला और छह लड़कियों पर दो युवतियों
दो युवतियों की बेरहमी से पिटाई, कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो

जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला और छह लड़कियों पर दो युवतियों के साथ बेरहमी से मारपीट करने, उनके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। पीड़ित युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दोस्ती से नाराज महिला ने रची पूरी साजिश

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की वजह एक युवती की दोस्ती बताई जा रही है। आरोप है कि महिला अपनी सौतेली बेटी की पीड़ित युवतियों से दोस्ती से नाराज थी। इसी बात को लेकर उसने अपनी सगी बेटियों और अन्य लड़कियों के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया।

बेरहमी से की मारपीट, बनाया वीडियो

पीड़ित युवतियों का आरोप है कि उन्हें घेरकर पहले जमकर मारपीट की गई। इसके बाद उनके कपड़े उतरवाकर उनका वीडियो बनाया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया, जिससे पीड़िताओं को मानसिक और सामाजिक रूप से भारी आघात पहुंचा।

ग्वारीघाट थाने में दर्ज हुआ मामला

घटना के बाद दोनों पीड़ित युवतियां ग्वारीघाट थाने पहुंचीं और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला सहित सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

No Comments