जबलपुर। जिले की पाटन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता दुर्गेश पटेल के खिलाफ एक किसान परिवार ने धमकाने, परेशान करने और जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर भरतरी गांव निवासी किसान रितेश पटेल ने पाटन थाने और पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

मकान के पीछे खाली जगह पर कब्जा करने का आरोप

शिकायतकर्ता रितेश पटेल के अनुसार, उनके मकान के पीछे स्थित खाली जगह पर कब्जा करने को लेकर विवाद चल रहा है। किसान परिवार का आरोप है कि कांग्रेस नेता दुर्गेश पटेल उन्हें लगातार परेशान और धमका रहे हैं। परिवार ने इस संबंध में पुलिस को अपनी शिकायत सौंपकर मामले की जांच की मांग की है।

छह महीने पहले मारपीट करने का भी आरोप

किसान परिवार ने आरोप लगाया है कि करीब छह महीने पहले दुर्गेश पटेल ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनके परिवार के साथ मारपीट की थी। इसके बाद से ही परिवार को परेशान किए जाने और धमकियां मिलने का आरोप लगाया जा रहा है।

पुलिस ने जांच का दिया आश्वासन

मामले में किसान परिवार ने पाटन थाने और एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *