होमजबलपुर दक्षिणग्वारीघाटग्वारीघाट में साइकिल दुकान के टपरे में लगी आग, खराब फायर ब्रिगेड वाहन से बढ़ी मुश्किलें; बाल्टियों से बुझानी पड़ी आग

ग्वारीघाट में साइकिल दुकान के टपरे में लगी आग, खराब फायर ब्रिगेड वाहन से बढ़ी मुश्किलें; बाल्टियों से बुझानी पड़ी आग

-
जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र स्थित बिग बिग बाजार के पास गुरुवार को एक साइकिल दुकान के टपरे में अचानक
Untitleddesign-2026-07-10T124936.930-ezgif.com-jpg-to-webp-converter

जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र स्थित बिग बिग बाजार के पास गुरुवार को एक साइकिल दुकान के टपरे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।

आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

खराब फायर ब्रिगेड वाहन से बढ़ी परेशानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दमकल वाहन में तकनीकी खराबी होने के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आईं। हालात ऐसे बने कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास करना पड़ा।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी दमकल कर्मियों का सहयोग किया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

आग पर काबू पाने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से प्रयास किए। कई लोग बाल्टी और डंडों (सटक) की मदद से आग बुझाते नजर आए। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया और उसे आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

असमाजिक तत्व द्वारा आग लगाने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के पीछे किसी असामाजिक तत्व की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारणों और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

समाचार मुख्य आकर्षण

आपको यह भी पसंद आ सकता है

No Comments