होमट्रेंडिंगअहमदाबाद से रांची जा रहे यात्री विमान की जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, इलाज के दौरान यात्री की मौत

अहमदाबाद से रांची जा रहे यात्री विमान की जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, इलाज के दौरान यात्री की मौत

-
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद से रांची जा रहे एक यात्री
IndiGo Flight की Jabalpur में Emergency Landing, यात्री की मौत

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद से रांची जा रहे एक यात्री विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद यह फैसला लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, यात्री को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ्लाइट में अचानक बिगड़ी यात्री की तबीयत

बताया गया कि अहमदाबाद से रांची जा रहे विमान में सवार एक यात्री को उड़ान के दौरान सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

स्थिति गंभीर होने पर विमान के पायलट ने तुरंत जबलपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

इसके बाद विमान को डुमना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया यात्री

विमान के उतरते ही एयरपोर्ट प्रशासन और मेडिकल टीम अलर्ट मोड पर आ गई।

आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर मरीज को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि इलाज के दौरान यात्री की मौत हो गई।

रांची निवासी था मृतक यात्री

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रांची निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है।

बताया गया कि वे अपनी बहन के साथ इलाज के लिए अहमदाबाद गए थे। वहां से लौटते समय इंडिगो की एयरबस 320 फ्लाइट से रांची जा रहे थे।

सांस लेने में हुई थी परेशानी

रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उड़ान के दौरान अचानक उन्हें सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने लगी।

स्थिति बिगड़ने के बाद तत्काल मेडिकल सहायता की जरूरत महसूस हुई, जिसके चलते विमान की जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

एयरपोर्ट प्रशासन ने दी जानकारी

डुमना एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर नीरज गडवानी ने बताया कि विमान की लैंडिंग के तुरंत बाद मरीज को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी।

उन्होंने कहा कि विमान कंपनी और एयरपोर्ट प्रशासन ने पूरी तत्परता के साथ आवश्यक कार्रवाई की।

50 मिनट बाद रवाना हुई फ्लाइट

मरीज को उतारने और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान करीब 50 मिनट बाद रांची के लिए रवाना हुआ।

इस घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

समाचार मुख्य आकर्षण

आपको यह भी पसंद आ सकता है

No Comments