जबलपुर के गौर में अवैध आरा मशीन पर वन विभाग का छापा: भारी मात्रा में लकड़ी जब्त

जबलपुर के गौर क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित की जा रही आरा मशीन के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में लकड़ी बरामद की है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अवैध आरा मशीन पर पहुंची वन विभाग की टीम […]
जबलपुर के टायर गोदाम में भीषण आग: लाखों का नुकसान, कई दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित खजरी खिरिया में बुधवार को एक टायर गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही […]
जबलपुर के अमित कुमार को राष्ट्रपति भवन से मिला विशेष निमंत्रण, 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

संस्कारधानी जबलपुर के लिए गर्व की बात है कि रांझी क्षेत्र के बापू नगर निवासी 38 वर्षीय अमित कुमार को राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण प्राप्त हुआ है। आगामी 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगी। इतना ही नहीं, अमित को राष्ट्रपति के साथ भोजन करने का भी अवसर मिलेगा। […]
खमरिया थाना पुलिस ने अमझर घाटी में कार्रवाई कर 20.433 किलो गांजा किया बरामद, पीछा करने पर कार छोड़कर फरार हुआ आरोपी

जबलपुर पुलिस ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 किलो 433 ग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई खमरिया थाना पुलिस ने अमझर घाटी क्षेत्र में की। पीछा करते ही कार छोड़कर फरार हुआ आरोपी […]
गणेश चौक, दमोह नाका और रांझी में बाइक सवार बदमाशों ने राहगीरों को बनाया निशाना; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

शहर में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। एक ही दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों से मोबाइल झपटने की वारदात सामने आई है। गणेश चौक, दमोह नाका और रांझी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने राह चलते लोगों को निशाना बनाया और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस […]
जबलपुर में राशन के अनाज की कालाबाजारी का खुलासा, 56 बोरी पीडीएस अनाज जब्त

जबलपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के राशन की कथित कालाबाजारी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने बेलबाग क्षेत्र में एक मिनी ट्रक से 56 बोरी राशन का अनाज जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में अनाज के पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) का होने की पुष्टि हुई है। मामले […]
NEET पेपर लीक और Sonam Wangchuk के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

शहर के मालवीय चौक पर भारी बारिश के बीच विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदर्शन कर नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। प्रदर्शन का […]
जबलपुर केंद्रीय जेल में अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, परिसर में खुशी का माहौल

जबलपुर केंद्रीय जेल प्रशासन में लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। शासन के आदेशों के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। पदोन्नति मिलने के बाद केंद्रीय जेल परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को […]
रिछाई ब्रिज पर युवक से चाकू मारकर मोबाइल और 8 हजार रुपये लूटे, तीन बदमाशों की तलाश

अधारताल थाना क्षेत्र के रिछाई ब्रिज पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक का मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गए। […]
बमकांड और हत्या के प्रयास के आरोपी मोनू शुक्ला गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद

रांझी थाना पुलिस ने बमकांड, अवैध वसूली और हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी मोनू शुक्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से कई आपराधिक मामलों में पुलिस की तलाश में था। गिरफ्तारी के […]