जबलपुर के बरेला में भीषण सड़क हादसा, पांच वाहन आपस में टकराए; कई घायल जबलपुर रेफर

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शारदा मंदिर के पास हुए इस हादसे में कार, ट्रक ट्रेलर, बस और ट्रैक्टर समेत कुल पांच वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद […]

जबलपुर में DJ संचालक की चाकू मारकर हत्या, पार्टी में हुए विवाद के बाद वारदात; CCTV फुटेज आया सामने

जबलपुर में शादी सीजन खत्म होने के बाद आयोजित एक पार्टी खूनी विवाद में बदल गई। शहर के तीन पत्ती चौक इलाके में 22 वर्षीय कपिल प्यासी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद बाद में जानलेवा हमले तक पहुंच गया। घटना के बाद […]

पति और इकलौते बेटे को खो चुकी वृद्ध मां दर-दर भटकने को मजबूर, अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

Jabalpur में अनुकंपा नियुक्ति पर विवाद, वृद्ध मां ने लगाई गुहार

जबलपुर में एक वृद्ध मां की पीड़ा ने अनुकंपा नियुक्ति व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पति और फिर इकलौते बेटे को खो चुकी बुजुर्ग महिला अब अपने भरण-पोषण के लिए संघर्ष कर रही है। परिवार का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद बिना अन्य आश्रितों की सहमति के अनुकंपा […]

जबलपुर में स्वच्छता का संदेश: सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगम आयुक्त

जबलपुर में स्वच्छता को लेकर एक अलग तस्वीर देखने को मिली, जब शहर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार खुद सड़कों पर उतरकर सफाई करते नजर आए। दोनों अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग की अपील की। […]

न्यायपालिका में टेक्नोलॉजी का बढ़ता दायरा, CM मोहन यादव बोले- डिजिटल नवाचार से मिलेगा त्वरित न्याय

जबलपुर में आयोजित “न्यायपालिका में टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंटीग्रेशन” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्याय व्यवस्था में तकनीकी बदलावों को समय की बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल नवाचारों की मदद से आम लोगों को तेजी से और पारदर्शी तरीके से न्याय उपलब्ध कराया जा सकता […]

बरगी क्रूज हादसे की जांच अब न्यायिक आयोग के सामने: 13 मौतों के मामले में नागरिक उपभोक्ता मंच करेगा अपील

जबलपुर के बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर अब बड़ा कानूनी कदम उठाया जा रहा है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद मामले की जांच और जवाबदेही को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब यह पूरा मामला न्यायिक आयोग के समक्ष रखा जाएगा। नागरिक उपभोक्ता मंच […]

घर से निकलते ही लग जाएगी लू! जबलपुर समेत पूरे मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 45 डिग्री पार पहुंचा तापमान

मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के कई जिलों में हालात ऐसे हो गए हैं कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शनिवार को प्रदेश के 12 शहरों […]

खिन्नी रोड गोसलपुर स्थित कृत्रिम लकड़ी प्लांट में भीषण आग, कई दमकल वाहनों की मदद से पाया गया काबू

सिहोरा तहसील अंतर्गत गोसलपुर के खिन्नी रोड स्थित पाराली से कृत्रिम लकड़ी बनाने वाले एक प्लांट में शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरे प्लांट परिसर से घना धुआं और ऊंची लपटें उठती दिखाई देने लगीं। घटना के बाद […]

रादुविवि का 36वां दीक्षांत समारोह जून में होने की उम्मीद है, राज्यपाल मंगुभाई पटेल को न्योता भेजा गया

जबलपुर में मौजूद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविवि) का 36वां दीक्षांत समारोह आने वाले जून महीने में होने वाला है। इसके लिए विश्वविद्यालय तेजी से तैयारी कर रहा है। इसी सिलसिले में, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल से मिलकर उन्हें समारोह की अध्यक्षता […]

जबलपुर में सुप्रीम कोर्ट के 9 जज इकट्ठा होंगे, जहाँ देश की न्याय व्यवस्था के डिजिटल भविष्य पर बड़ी चर्चा होगी।

शनिवार को जबलपुर में एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला है, जो हमारे देश की न्याय व्यवस्था और डिजिटल अदालतों से जुड़ा है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के 9 जज मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के बुलावे पर जबलपुर आ रहे हैं। इस सेमिनार का विषय है ‘बिखराव से जुड़ाव: एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से न्याय को ताकत देना’, […]