ICU की सफाई के बहाने बाहर भेजा, लौटे तो मरीज वेंटिलेटर पर मिला; जबलपुर हॉस्पिटल पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Jabalpur Hospital पर लापरवाही के आरोप, ICU से लौटे तो मरीज Ventilator पर

जबलपुर के नेपियर टाउन स्थित जबलपुर हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही और पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि उन्हें आईसीयू की सफाई का हवाला देकर करीब 10 मिनट के लिए बाहर भेज दिया […]

गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 5 लाख रुपये

Google पर Doctor का नंबर सर्च करते ही ₹5 लाख की Cyber Fraud

जबलपुर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ऑनलाइन सर्च का सहारा लेकर बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। इस बार हाथीताल निवासी राकेश कुमार गुप्ता साइबर अपराधियों का शिकार बन गए। स्किन संबंधी इलाज के लिए गूगल पर डॉक्टर का मोबाइल नंबर सर्च करना उन्हें भारी पड़ गया। सर्च के दौरान मिले […]

नाले में गिरी कार, चालक की मौत; हार्ट अटैक आने से हादसे की आशंका

Gohalpur में नाले में गिरी कार, चालक की मौत; हार्ट अटैक की आशंका

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित अमखेरा रोड पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी, जिसमें चालक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चला रहे हनुमानताल कसाई मंडी निवासी 55 वर्षीय बब्लू (बबुआ) हाजी को ड्राइविंग के दौरान […]

40 मजदूरों से ठसाठस भरी पिकअप पलटी, ओवरटेक के दौरान हादसा; 23 घायल

Sihora में मजदूरों से भरी Pickup पलटी, 23 घायल; चालक फरार

जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप के पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। लमकना रोड स्थित आलासूर (सिमरिया) मोड़ के पास हुए इस हादसे में करीब 40 मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई, जिससे 23 मजदूर घायल हो गए। हादसे के […]

नितिन बैगा मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, एनएसयूआई ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

नितिन बैगा मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, एनएसयूआई ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर के डुमना चौकी क्षेत्र के महंगवा निवासी नितिन बैगा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) भी इस मामले में सामने आया है। संगठन ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी […]

मारपीट की शिकायत पर एफआईआर नहीं होने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

मारपीट की शिकायत पर एफआईआर नहीं होने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जबलपुर में एक महिला ने मारपीट की शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने संबंधित थाने में शिकायत दी थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं […]

तिलहरी के कथित नाइट क्लब में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Tilhari Night Club Fight Video Viral, Police ने शुरू की जांच

जबलपुर के तिलहरी क्षेत्र स्थित एक कथित नाइट क्लब में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में विवाद और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो […]

जबलपुर शहर के गोराबाजार में शादी से पहले दूल्हे पर जानलेवा हमले का आरोप, 30-40 लोगों की भीड़ ने युवती के घर किया हंगामा

Gorakhbazar में होने वाले दूल्हे पर जानलेवा हमले की कोशिश, FIR दर्ज

शहर के गोराबाजार थाना क्षेत्र में शादी की खुशियों के बीच एक परिवार उस वक्त दहशत में आ गया, जब होने वाले दूल्हे पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि एक युवक और उसके साथियों ने दूल्हे को धमकी देकर बुलाया और कटंगा टीवी […]

तेज रफ्तार कार का कहर, घंटाघर के पास ई-रिक्शा को मारी टक्कर; चालक गंभीर घायल

Ghantaghar में तेज रफ्तार कार ने E-Rickshaw को मारी टक्कर, चालक गंभीर

 शहर के व्यस्त घंटाघर क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर […]

जबलपुर में चलती ट्रेन में झपटमारी करने वाला शातिर शाहिद अंसारी गिरफ्तार, गिरफ्तारी को लेकर RPF और GRP के दावों में अंतर

चलती ट्रेन में झपटमारी करने वाला शाहिद अंसारी गिरफ्तार, RPF-GRP में दावा

 चलती ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर झपटमारी करने वाले शातिर आरोपी शाहिद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद RPF (रेलवे सुरक्षा बल) और GRP (शासकीय रेलवे पुलिस) के दावों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एक ओर RPF का दावा है कि आरोपी की पहचान और […]