सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले वाहनों को जब्त कर सिविल लाइन थाने में खड़ा कराया

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने शहर में बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली 40 स्कूल वैन के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने इन वाहनों से करीब 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। यातायात पुलिस का यह अभियान स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान […]
जबलपुर में फर्जी आधार कार्ड से डायवर्सन-नामांतरण का खेल, 4 के खिलाफ FIR; फोटो बदलकर किया फर्जीवाड़ा

फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी प्रक्रिया को प्रभावित करने का मामला सामने आया है। विजयनगर थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर डायवर्सन और नामांतरण कराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर न्यायालय में फर्जी आधार कार्ड प्रस्तुत करने का भी आरोप है। मामले का खुलासा […]
जबलपुर में डेयरियों पर नगर निगम की सख्ती, 20 दिन की मोहलत; ललपुर में गंदगी मिलने पर दो संचालकों पर जुर्माना और FIR के निर्देश

शहरी सीमा के भीतर संचालित डेयरियों को लेकर नगर निगम ने अब सख्त रुख अपना लिया है। नगर निगम ने डेयरी संचालकों को 20 दिन की मोहलत देते हुए शहरी सीमा क्षेत्र से डेयरियां हटाने के निर्देश दिए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर के भीतर डेयरी संचालन से गंदगी और रोगों के […]
शराब के लिए 1000 रुपये नहीं देने पर 16 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला, बीच-बचाव करने पहुंचे नाना से भी मारपीट

जबलपुर। शहर के घमापुर थाना क्षेत्र में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर एक 16 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने छात्र से शराब खरीदने के लिए 1000 रुपये की मांग की थी। रुपये देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया […]
रांझी में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, एसपी ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी, है जरूरी” 15 दिवसीय नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को रांझी स्थित रावण पार्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना […]
पिता पर उत्पीड़न और जबरन बाल विवाह का आरोप, 16 वर्षीय किशोरी घर छोड़कर जबलपुर पहुंची; महिला थाने में मांगी सुरक्षा

शहडोल से घर छोड़कर जबलपुर पहुंची 16 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी का आरोप है कि उसके साथ लंबे समय से अनुचित व्यवहार किया जा रहा था और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इतना ही नहीं, किशोरी ने पिता पर जबरन बाल विवाह कराने का दबाव […]
जबलपुर में Puma के नाम पर नकली कपड़े, कैप और पर्स बेचने का खुलासा, दो थोक दुकानदारों पर मामला दर्ज

शहर में नामी ब्रांड Puma के नाम और लोगो का कथित रूप से गलत इस्तेमाल कर नकली कपड़े, कैप और पर्स बेचने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो थोक दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों दुकानों से करीब 1 लाख 90 हजार रुपये कीमत […]
बढ़ती चोरी-लूट के विरोध में पान मसाला व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

जबलपुर में लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं से नाराज पान मसाला व्यापारी संघ के सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शहर में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे कारोबारियों में भय और असुरक्षा का […]
‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ, 30 जुलाई तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

मध्य प्रदेश पुलिस और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय जनजागरूकता अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का शुभारंभ जबलपुर के भंवरताल गार्डन स्थित संस्कृति थिएटर में किया गया। यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं और […]
नकली डीएपी की 22 बोरियां जांच में अमानक, पाटन थाने में एफआईआर दर्ज

जबलपुर जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम गाड़ाघाट में जब्त की गई संदिग्ध डीएपी खाद जांच में अमानक पाए जाने के बाद कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में खाद गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी, जिसके आधार पर आरोपी प्रकाश बर्मन के खिलाफ पाटन थाने में एफआईआर दर्ज कराई […]