
Last updated: August 17th, 2026 at 05:01 pm
कोतवाली थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास कार और लोडिंग ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद लोडिंग ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर के पास कार और लोडिंग ऑटो आमने-सामने आ गए। दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग ऑटो अपना संतुलन खो बैठा और डिवाइडर पर जा चढ़ा।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायल ऑटो चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसका इलाज कराया जा रहा है। हादसे में अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
सीएसपी अखिलेश गौर के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दुर्घटना में शामिल कार और लोडिंग ऑटो को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दोनों वाहनों की स्थिति, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
अपनी खबर हमें भेजें – हम उसे दुनिया तक पहुँचाएंगे।
© 2026 Jabalpur Breaking. All rights reserve
No Comments