
Last updated: August 17th, 2026 at 12:14 pm
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्यपीठ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण समारोह के दौरान भारतीय सेना के बैंड दल ने हाईकोर्ट परिसर में देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों की प्रस्तुति दी। फर्स्ट सिग्नल रेजिमेंट की टीम भी समारोह में मौजूद रही।
सेना के बैंड की प्रस्तुति से हाईकोर्ट परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।
समारोह में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सभी जजों के साथ न्यायिक अधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के वीरों और शहीदों को याद किया गया।
अपनी खबर हमें भेजें – हम उसे दुनिया तक पहुँचाएंगे।
© 2026 Jabalpur Breaking. All rights reserve
No Comments