होमचिकित्सामुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला अस्पताल पहुंचे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मरीजों से लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला अस्पताल पहुंचे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मरीजों से लिया फीडबैक

-
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विधायक डॉ. अभिलाष पांडे के साथ
जबलपुर जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री राकेश सिंह, मरीजों से लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विधायक डॉ. अभिलाष पांडे के साथ जबलपुर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उनका फीडबैक लिया।

ICU और कैजुअलटी वार्ड का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मंत्री राकेश सिंह अस्पताल के आईसीयू और कैजुअलटी वार्ड पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।

मंत्री ने मरीजों से यह भी जाना कि उन्हें इलाज, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है।

अधिकारियों के साथ मौजूद रहे जनप्रतिनिधि

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को अस्पताल की व्यवस्थाओं और संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी।

मरीजों की सुविधाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सरकारी संस्थानों में आम नागरिकों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति जानने और व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर दिया जा रहा है। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से सीधे फीडबैक लेने का उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को समझना रहा।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

No Comments