होमट्रेंडिंगबस की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा, पाटन-जबलपुर रोड पर लगाया जाम

बस की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा, पाटन-जबलपुर रोड पर लगाया जाम

-
छात्रों का कहना है कि विद्यालय को करीब 10 किलोमीटर दूर बना दिया गया है। ऐसे में रोजाना स्कूल आने-जाने
जबलपुर में बस की मांग पर छात्रों का हंगामा, रोड पर लगाया जाम

छात्रों का कहना है कि विद्यालय को करीब 10 किलोमीटर दूर बना दिया गया है। ऐसे में रोजाना स्कूल आने-जाने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की मांग है कि उनके लिए पर्याप्त बस सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें लंबी दूरी तय करने में परेशानी न हो।

पाटन-जबलपुर रोड पर सैकड़ों छात्र मौजूद

बस की मांग को लेकर विरोध कर रहे छात्रों की संख्या काफी अधिक बताई जा रही है। छात्रों के सड़क पर बैठने से पाटन-जबलपुर रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे

हंगामे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासन की ओर से छात्रों की समस्या सुनकर समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

No Comments