होमअपराधप्रत्यक्षदर्शी ने वाहन का पीछा कर रोका, खाद्य विभाग ने लिए गेहूं-चावल के सैंपल; जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

प्रत्यक्षदर्शी ने वाहन का पीछा कर रोका, खाद्य विभाग ने लिए गेहूं-चावल के सैंपल; जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

-
सरकारी राशन की कथित हेराफेरी और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। एक संदिग्ध वाहन में बड़ी मात्रा में गेहूं
सरकारी राशन की कथित कालाबाजारी, संदिग्ध गेहूं से भरा वाहन पकड़ा गय

सरकारी राशन की कथित हेराफेरी और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। एक संदिग्ध वाहन में बड़ी मात्रा में गेहूं ले जाए जाने की सूचना मिलने पर मामला उजागर हुआ। खाद्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर गेहूं और चावल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल वाहन को पुलिस थाने में खड़ा कराया गया है और जांच जारी है।

प्रत्यक्षदर्शी ने जताया संदेह, चालक से की पूछताछ

प्रत्यक्षदर्शी रंजीत यादव के अनुसार, वह बच्चों के साथ सिविल कोर्ट के पीछे से गुजर रहे थे, तभी उन्हें एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, जिसमें बड़ी मात्रा में गेहूं लदा हुआ था। पूछताछ करने पर चालक ने कथित तौर पर बताया कि गेहूं बरेला क्षेत्र से लाया गया है और उड़िया मोहल्ला स्थित एक राशन दुकान से और अनाज लोड कर उसे आधारताल मंडी में बेचने की योजना थी।

वाहन का पीछा कर रोका

रंजीत यादव का आरोप है कि पूछताछ के दौरान चालक ने उन्हें धमकाने का प्रयास किया और वाहन लेकर मौके से निकलने लगा। इसके बाद उन्होंने अपनी दोपहिया वाहन से उसका पीछा किया और घमापुर रोड पर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में मौजूद गेहूं और चावल के सैंपल एकत्र किए। अधिकारियों के अनुसार, सैंपलों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अनाज सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का है या नहीं।

रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

खाद्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल संदिग्ध वाहन को पुलिस की निगरानी में थाने में खड़ा कराया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार ने कारोबारी सप्ताह के नए सत्र की शुरुआत मजबूती के साथ

No Comments