होमट्रेंडिंगजबलपुर दोहरे हत्याकांड में नया मोड़: CCTV में दिखे चार लोग, तीसरे शख्स को लेकर उठे सवाल

जबलपुर दोहरे हत्याकांड में नया मोड़: CCTV में दिखे चार लोग, तीसरे शख्स को लेकर उठे सवाल

-
जबलपुर,गोरखपुर थाना क्षेत्र की राजुल कॉलोनी में हुए चर्चित शक्ति कोहली दोहरे हत्याकांड की जांच में अब एक नया मोड़
शक्ति कोहली डबल मर्डर केस में CCTV से सामने आया नया मोड़

जबलपुर,गोरखपुर थाना क्षेत्र की राजुल कॉलोनी में हुए चर्चित शक्ति कोहली दोहरे हत्याकांड की जांच में अब एक नया मोड़ सामने आया है। अब तक यह माना जा रहा था कि वारदात के समय पार्लर में केवल शक्ति कोहली और दीपेश राठौर ही मौजूद थे, लेकिन घटना वाले दिन के CCTV फुटेज ने इस धारणा को बदल दिया है।

CCTV फुटेज में चार लोगों की एंट्री

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात से कुछ समय पहले पार्लर में दो नहीं बल्कि चार लोग प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। इनमें शक्ति कोहली, दीपेश राठौर, एक युवती और एक अन्य व्यक्ति नजर आ रहा है। इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियों के सामने कई नए सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर उस तीसरे व्यक्ति की पहचान और भूमिका को लेकर।

तीसरे व्यक्ति की पहचान और नया खुलासा

पुलिस ने इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए बताया कि CCTV में दिखाई देने वाला तीसरा व्यक्ति दीपेश राठौर का दोस्त सोनकर है। जांच के मुताबिक, घटना के समय वह पार्लर के ऊपरी फ्लोर पर मौजूद था।

पुलिस का कहना है कि वारदात से पहले ही दीपेश राठौर ने उसे वहां से जाने के लिए कह दिया था और उसे भगा दिया था, जिसके बाद वह मौके से चला गया। इस बयान के बाद पुलिस फिलहाल सोनकर की भूमिका को सीमित मानते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

गवाहों के बयान से उलझी गुत्थी

हालांकि, मामले में अभी भी कई सवाल बने हुए हैं। राजुल अपार्टमेंट के कुछ निवासियों का कहना है कि उन्होंने पार्लर से बाहर निकलते समय केवल एक युवती को ही देखा था। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि अन्य लोग कब और कैसे वहां से निकले।

पुलिस अब CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और संबंधित सभी लोगों की गतिविधियों का मिलान कर रही है, ताकि घटनाक्रम की सटीक कड़ी जोड़ी जा सके।

शुरुआती जांच: विवाद के बाद हत्या और आत्महत्या

फिलहाल पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला व्यवसायिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के चलते पहले हत्या हुई और उसके बाद आत्महत्या की घटना सामने आई।

हालांकि, CCTV फुटेज में सामने आई नई जानकारी ने इस केस को और जटिल बना दिया है और जांच को एक नए दिशा में मोड़ दिया है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

राष्ट्रपति के दौरे से पहले जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वायड से चप्पे-चप्पे की जांच

जबलपुर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी

No Comments