जबलपुर: ग्वारीघाट पर शराबी का हंगामा, आस्था के स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

जबलपुर। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल ग्वारीघाट पर शराब के नशे में एक व्यक्ति के हंगामे का मामला सामने आया है। घटना के दौरान व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करता और नशे की हालत में तमाशा करता नजर आया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्वारीघाट की सुरक्षा और निगरानी […]
PM मोदी के जन्मदिन पर जबलपुर के गौरीघाट में जले एक लाख दीप, नर्मदा आरती कर दीर्घायु की कामना

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जबलपुर के प्रसिद्ध गौरीघाट में विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान घाट पर एक लाख दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा और आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अन्य लोग शामिल हुए। गौरीघाट पर एक लाख दीपों से […]
तैड़ी नीम में पानी की किल्लत पर निगम में ज्ञापन, अमृत-2 की टंकी में देरी का मुद्दा

लाल बहादुर शास्त्री वार्ड की तैड़ी नीम बस्ती में पेयजल संकट को लेकर रहवासियों ने नगर निगम पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मंगत सिद्दीकी के नेतृत्व में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को ज्ञापन देकर क्षेत्र में पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई। रहवासियों के मुताबिक, बस्ती में बड़ी संख्या में घर होने […]
घुमाने का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, अधारताल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

अधारताल थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय छात्रा को घुमाने-फिराने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक छात्रा को सुहागी स्थित किराए के कमरे में ले गया, जहां उसे कथित तौर पर पत्नी बताकर रखा और उसके साथ […]
नो एंट्री में यमदूत की एंट्री! 24 साल की टीचर दीक्षा की मौत, आखिर जिम्मेदार कौन?

दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की 24 वर्षीय बेटी को हमेशा के लिए छीन लिया। दीक्षा गुप्ता, जो रॉयल स्कूल में शिक्षिका थीं, बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के बाद मंदिर से दर्शन कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान गढ़ा थाना क्षेत्र में एक हाइवा डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार […]
इनकम टैक्स चौराहे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘भ्रष्टाचार की मटकी’ लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा

नगर निगम की कार्यप्रणाली और शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स चौराहे पर ‘भ्रष्टाचार की मटकी’ लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर नगर निगम पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं […]
जबलपुर के पचमठा मंदिर में चोरी, दानपेटी तोड़कर नकदी और सामान ले गए चोर

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर, पचमठा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दानपेटी में रखी हजारों रुपये की नकदी के साथ अलमारी में रखा सामान भी चोरी कर ले गए। पिछला […]
जबलपुर में अवैध शराब से भरा वाहन पकड़ा, 200 लीटर देशी शराब और खाली बोतलें बरामद; दो गिरफ्तार

जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तलवाड़ा घाट पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक वाहन को पकड़कर बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 200 लीटर देशी शराब जब्त की है। मामले में […]
जबलपुर में युवती से मोबाइल लूट, बाइक सवार बदमाशों ने मारा धक्का; वारदात CCTV में कैद

गढ़ा थाना क्षेत्र के छोटी बजरिया इलाके में बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक युवती से मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। दुर्गा मंदिर के सामने रात करीब 8 बजे हुई इस वारदात में तीन बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रही युवती को निशाना बनाया। बदमाशों ने […]
जबलपुर में साइबर ठगी के मामले बढ़े, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लाखों की धोखाधड़ी

शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अधारताल, कोतवाली और बरेला थाना क्षेत्रों में अलग-अलग लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतें पुलिस तक पहुंची हैं। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की रकम ट्रांसफर कर ली। ऑनलाइन वर्क […]