होमजबलपुर पूर्वजबलपुर के अमित कुमार को राष्ट्रपति भवन से मिला विशेष निमंत्रण, 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

जबलपुर के अमित कुमार को राष्ट्रपति भवन से मिला विशेष निमंत्रण, 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

-
संस्कारधानी जबलपुर के लिए गर्व की बात है कि रांझी क्षेत्र के बापू नगर निवासी 38 वर्षीय अमित कुमार को
जबलपुर के अमित कुमार को राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण, 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

संस्कारधानी जबलपुर के लिए गर्व की बात है कि रांझी क्षेत्र के बापू नगर निवासी 38 वर्षीय अमित कुमार को राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण प्राप्त हुआ है। आगामी 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगी। इतना ही नहीं, अमित को राष्ट्रपति के साथ भोजन करने का भी अवसर मिलेगा। देशभर से चुने गए केवल 10 लोगों में अमित कुमार का नाम शामिल है।

देशभर के करोड़ों लाभार्थियों में हुआ चयन

जानकारी के अनुसार, अमित कुमार को यह सम्मान भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत नियमित योगदान करने वाले चुनिंदा लाभार्थियों में शामिल होने पर दिया जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2018 में पेंशन योजना से जुड़कर हर माह नियमित रूप से 130 रुपये का अंशदान जमा किया है।

बताया गया है कि 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर इस योजना के तहत उन्हें प्रति माह 3,000 रुपये पेंशन मिलेगी। हाल ही में श्रम विभाग ने योजना के करोड़ों लाभार्थियों में से देशभर के 10 लोगों का चयन किया, जिनमें जबलपुर के अमित कुमार भी शामिल हैं।

डाक विभाग ने घर पहुंचकर सौंपा राष्ट्रपति का निमंत्रण

शुक्रवार को अमित कुमार अपने घर पर थे, तभी उन्हें खमरिया डाकघर से फोन आया। कुछ ही देर बाद डाक विभाग के अधिकारी और पोस्टमैन उनके घर पहुंचे तथा राष्ट्रपति भवन से भेजा गया आधिकारिक निमंत्रण पत्र सौंपा।

निमंत्रण के साथ दिल्ली आने-जाने की हवाई यात्रा, राष्ट्रपति भवन में प्रवेश पास, एक दिन के ठहरने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए।

परिवार में खुशी का माहौल

राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलने की खबर से अमित कुमार और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। अमित का कहना है कि करोड़ों लोगों के बीच उनका चयन होना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि अभी भी उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि वे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति बढ़ेगा विश्वास

अमित कुमार का चयन इस बात का उदाहरण माना जा रहा है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से नियमित रूप से जुड़े रहने वाले लाभार्थियों को सरकार विशेष रूप से प्रोत्साहित कर रही है। इससे अन्य लोगों को भी ऐसी योजनाओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

समाचार मुख्य आकर्षण

आपको यह भी पसंद आ सकता है

No Comments