होमअपराधजबलपुर में राशन के अनाज की कालाबाजारी का खुलासा, 56 बोरी पीडीएस अनाज जब्त

जबलपुर में राशन के अनाज की कालाबाजारी का खुलासा, 56 बोरी पीडीएस अनाज जब्त

-
जबलपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के राशन की कथित कालाबाजारी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
जबलपुर में राशन की कालाबाजारी का खुलासा, 56 बोरी पीडीएस अनाज जब्त

जबलपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के राशन की कथित कालाबाजारी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने बेलबाग क्षेत्र में एक मिनी ट्रक से 56 बोरी राशन का अनाज जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में अनाज के पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) का होने की पुष्टि हुई है। मामले में वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है।

खाद्य विभाग के अनुसार, सूचना मिली थी कि बरेला क्षेत्र से सरकारी राशन का अनाज बाजार में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने बेलबाग क्षेत्र में घेराबंदी कर मिनी ट्रक को रोका और जांच की।

56 बोरी अनाज जब्त

जांच के दौरान मिनी ट्रक से 56 बोरी अनाज बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में यह अनाज पीडीएस का होना पाया गया। अधिकारियों ने अनाज को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

चालक से पूछताछ जारी

मिनी ट्रक चालक तौफीक अहमद से अनाज के स्रोत, परिवहन और गंतव्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। खाद्य विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि सरकारी राशन को किस स्तर पर डायवर्ट किया गया और इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका है।

एपीडब्ल्यूएलसी को सौंपी गई जब्त सामग्री

जब्त की गई अनाज की बोरियों को सुरक्षित रखरखाव के लिए एपीडब्ल्यूएलसी (MP State Warehousing & Logistics Corporation) के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं कार्रवाई के तहत मिनी ट्रक को बेलबाग थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य विभाग का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि जांच में सरकारी राशन की कालाबाजारी की पुष्टि होती है, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: मनीष मिश्रा लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष

जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही जिला अदालत परिसर

No Comments