
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय निवासी रशीदा तबस्सुम अंसारी ने एक वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट और यूट्यूब चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 29 जून 2026 की रात करीब 10 बजे वह इंस्टाग्राम पर रील देख रही थीं। इसी दौरान उनके सामने एक ऐसी रील आई, जिसमें इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक, अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियां की गई थीं।
साथ ही उस सामग्री में उनका चित्रात्मक या कार्टून स्वरूप भी दिखाया गया, जिसे लेकर आपत्ति जताई गई है।
रशीदा तबस्सुम अंसारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस सामग्री को देखने के बाद उनकी धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं और उन्हें मानसिक व धार्मिक आघात पहुंचा है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की सामग्री के सोशल मीडिया पर वायरल होने से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है और इससे सामाजिक तनाव की स्थिति बन सकती है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि:
मामले में गोहलपुर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही साइबर एंगल को ध्यान में रखते हुए यह भी देखा जा रहा है कि संबंधित कंटेंट कहां से अपलोड किया गया और किस स्तर पर उसे प्रसारित किया गया।
बाइट: रशीदा तबस्सुम अंसारी
(शिकायतकर्ता का बयान)
बाइट: अल्तम मंसूरी
(स्थानीय प्रतिक्रिया)
बाइट: रवि सिंह परिहार, ASI
(पुलिस का पक्ष)
यह मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह का सामाजिक तनाव न बढ़े।
फिलहाल जांच जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
अपनी खबर हमें भेजें – हम उसे दुनिया तक पहुँचाएंगे।
© 2026 Jabalpur Breaking. All rights reserve
No Comments