
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित री-NEET 2026 परीक्षा को देखते हुए जबलपुर में रेलवे और जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि शहर से दूर स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई है।
पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार कुछ ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।
जबलपुर जिले में री-NEET परीक्षा के लिए कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से तीन केंद्र शहर से दूर स्थित हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए भुगतान आधारित (Payment Basis) बस सुविधा उपलब्ध कराई है।
री-NEET 2026 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दिवस को लेकर NTA ने अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।
राष्ट्रपति के दौरे, सुरक्षा व्यवस्थाओं और परीक्षा के दबाव के बीच प्रशासन और रेलवे का यह प्रयास छात्रों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हों।
अपनी खबर हमें भेजें – हम उसे दुनिया तक पहुँचाएंगे।
© 2026 Jabalpur Breaking. All rights reserve
No Comments