
जबलपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में क्राइम ब्रांच सहित तिलवारा, भेड़ाघाट, कटंगी और माढ़ोताल थाना पुलिस की टीमों ने 6 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया।
इस कार्रवाई में 2 महिलाओं समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए:
बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹7.61 लाख आंकी गई है।
तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कई साधनों को भी पुलिस ने जब्त किया है:
कार्रवाई की शुरुआत तिलवारा थाना क्षेत्र से हुई, जहां होटल ऑर्बिट के पास पुलिस ने घेराबंदी कर ललित कहार को गिरफ्तार किया। उसके बैग से 6 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा उड़ीसा के झारसुगुड़ा से लाया गया था। उसका साथी सुमित पटेल मौके से फरार हो गया।
आईसीएमआर के पास पुलिस ने स्कूटी सवार सचिन सोनी और मानसी निषाद (19 वर्ष) को पकड़ा। दोनों के पास से 5 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ।
आरोपियों ने खुलासा किया कि वे कटनी से गांजा लाकर जबलपुर में बेचने की तैयारी में थे।
कटंगी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने पुलिस स्टॉपर को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
ट्रक के केबिन से 18 किलो से अधिक डोडा चूरा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
दोनों ने पूछताछ में बताया कि यह खेप डबरा निवासी अजय रावत द्वारा जबलपुर भेजी जा रही थी।
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के रॉयल सिटी चौकीताल में पुलिस ने महिला आरोपी सोनी ठाकुर के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक कमरे से करीब 6 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ।
माढ़ोताल थाना क्षेत्र के शारदा नगर में पुलिस ने रंजीत कुमार शर्मा उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया, जो आई-20 कार से शहर में घूम-घूमकर डोडा चूरा बेच रहा था।
उसके घर और कार से:
बरामद किए गए। आरोपी ने कबूल किया कि वह पहले ही करीब 14 किलो डोडा चूरा बेच चुका है।
एडिशनल एसपी (क्राइम) जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस संयुक्त कार्रवाई से उड़ीसा और ग्वालियर-डबरा रूट से संचालित ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं और अन्य कड़ियों तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।
अपनी खबर हमें भेजें – हम उसे दुनिया तक पहुँचाएंगे।
© 2026 Jabalpur Breaking. All rights reserve
No Comments