होमट्रेंडिंगतेज गर्मी में NCC कैंप बना मुसीबत, 31 से ज्यादा कैडेट्स हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का शिकार

तेज गर्मी में NCC कैंप बना मुसीबत, 31 से ज्यादा कैडेट्स हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का शिकार

-
जबलपुर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आयोजित एनसीसी ट्रेनिंग कैंप अब चिंता का कारण बन गया है। ट्रिपल
Heatwave में NCC Camp बना मुसीबत, 31 Cadets बीमार

जबलपुर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आयोजित एनसीसी ट्रेनिंग कैंप अब चिंता का कारण बन गया है। ट्रिपल आईटीडीएम परिसर में चल रहे एनसीसी कैंप के दौरान 31 से ज्यादा कैडेट्स हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं।

कैडेट्स की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। घटना के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई।

जिला अस्पताल में जारी है इलाज

जानकारी के मुताबिक, बीमार पड़े सभी एनसीसी कैडेट्स का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार कई कैडेट्स को तेज गर्मी, शरीर में पानी की कमी और लगातार खुले मैदान में ट्रेनिंग के कारण परेशानी हुई।

बताया जा रहा है कि तीन से चार छात्रों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

450 से ज्यादा कैडेट्स शामिल थे कैंप में

ट्रिपल आईटीडीएम परिसर में यह एनसीसी ट्रेनिंग कैंप 14 मई से आयोजित किया गया था।

कैंप में जबलपुर समेत आसपास के जिलों के 450 से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए थे। यह प्रशिक्षण शिविर 24 मई तक चलना था।

हालांकि लगातार बढ़ते तापमान और खुले आसमान के नीचे ट्रेनिंग ने कई कैडेट्स की तबीयत बिगाड़ दी।

जबलपुर में लगातार 45 डिग्री के आसपास तापमान

पिछले चार दिनों से जबलपुर में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति के बीच छात्रों की ट्रेनिंग को लेकर अब सवाल भी उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों के बीच भी इस घटना को लेकर चिंता बढ़ गई है।

परिजनों को दी गई सूचना

एनसीसी कैडेट्स की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

जिला अस्पताल में एनसीसी अधिकारियों के साथ जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम कैडेट्स के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है ताकि स्थिति और गंभीर न हो।

अब सवाल यह भी उठ रहा है कि भीषण गर्मी के दौरान खुले मैदान में लंबे समय तक ट्रेनिंग की अनुमति क्यों दी गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jabalpur Breaking (@jabalpurbreaking)

आपको यह भी पसंद आ सकता है

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी, 1 जून से हड़ताल की चेतावनी

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। पिछले

No Comments